दिल्ली के जगतपुर गांव में आज सुबह एक तेंदुआ घुस गया। जिसने कई लोगों को घायल कर दिया

Date:

Share post:

दिल्ली के बुराड़ी इलाके जगतपुर गांव में तेंदुआ घुस गया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, तेंदुए ने कई लोगों पर हमला भी किया और वो घायल हो गए।

इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा और घटना के बारे में वन विभाग की टीम को जानकारी दी गई। दिल्ली में पहली बार तेंदुए ने लोगों पर हमला किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 6:14 बजे वजीराबाद में आदर्श नगर गली नंबर 3 के पास जगतपुर गांव में तेंदुआ घर में घुस गया। जिसकी सूचना पुलिस को मिली। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और वन अधिकारियों को सूचित किया गया। तेंदुए ने 3 लोगों पर हमला किया। जिनकी पहचान हो गई है।

पुलिस ने बताया कि महेंदर, आकाश और रामपाल पर हमला किया गया। ये सभी जगतपुर गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल, मौके पर वन विभाग की टीम के 7 लोग और स्थानीय पुलिस के साथ अग्निशमन विभाग की टीम मौजूद है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

दिल्ली के पांडव नगर में बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी मुस्लिम ट्यूशन टीचर के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन

दिल्ली के पांडव नगर इलाके में बीते दिनों चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में रविवार को...

फ़िल्म क्रू मैं तब्बू की भूमिका सुर्खियां बटोर रही है

लगातार खुद को नया रूप देने वाली तब्बू को उनकी बहुमुखी प्रतिभा और सदाबहार आकर्षण के लिए पूरे...

फिल्म प्रमोशन के लिए “द लॉस्ट गर्ल” की टीम पहुंची दिल्ली

84 के दंगों पर आधारित फिल्म "द लॉस्ट गर्ल" की अभिनेत्री प्राची बंसल और निर्देशक आदित्य रानोलिया दिल्ली...

जागृति -द अवेकनिंग का संदेश संघर्ष करे, हार ना माने न्याय अवश्य मिलेगा

अक्सर हमारी बॉलीवुड फिल्मों में यही देखने को मिलता है कि क्राइम हो जाने के बाद ही पुलिस...