आटा चक्की के पट्टे में फंसकर महिला की गई जान

    91
    0

    गाजीपुर। आटा चक्की के पट्टे ने महिला की जान ले ली। घटना मरदह थाने के तांती गांव में सोमवार की सुबह करीब आठ बजे हुई। मृत महिला बिंदू (27) आटा चक्की मालिक सोनू गुप्त की पत्नी थी।

    सोनू सुबह चक्की पर आटा की पिसाई कर रहा था। उसी बीच किसी और काम से उसे कहीं जाना जरूरी हो गया। वह अपनी पत्नी बिंदू (27) के जिम्मे आटा पिसाई का काम छोड़ कर चला गया। बिंदू आटा पिसाई में जुट गई। तभी अचानक उसकी साड़ी पल्लू चक्की के पट्टा में फंस गया। उसकी चीख-पुकार पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। आटा चक्की का विद्युत मोटर बंद किए। लहूलुहान बिंदू को निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    यह भी पढ़ें–भाजपा: ‘नेत्रियों’ को वोटरों ने नकारा!

    आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

     

    Previous articleअपने क्षेत्र में बदहाल चिकित्सकीय सेवा पर सपा विधायक चिंतित, सीएम को किया ट्विट
    Next articleपूर्व विधायक किस्मतिया देवी का निधन