महिला का कत्ल, कारण नाजायज संबंध!

    107
    0

    गाजीपुर।  थाना नोनहरा के तिलाड़ी गांव में नहर के पास शुक्रवार की सुबह गांव की ही महिला रीता (35) का शव मिला। यह हत्या का मामला है। महिला के गले पर धरदार हथियार के गहरे जख्म थे। इस मामले में महिला के पति केदार राम ने एक के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस कप्तान डॉ.ओमप्रकाश सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर जायजा लिया और महिला के पति से पूछताछ की। शुरुआती छानबीन में पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि यह मामला नाजायज संबंधों का नतीजा हो सकता है। महिला का पति खेतिहर मजदूर है।

    पति के मुताबिक वह फसलों की मड़ाई कर गुरुवार की रात करीब 12 बजे घर पहुंचा तो पत्नी रीता गायब मिली। वह काफी तलाशा लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। तड़के गांव के लोगों से उसके शव की जानकारी मिली। एसएचओ नोनहरा शैलेंद्र प्रताप सिंह ने दावा किया कि हत्या का राज शीघ्र ही खुल जाएगा। कुछ अहम लीड मिली है। उस एंगल पर आगे की पड़ताल की जा रही है।

    यह भी पढ़ें–अंसारी बंधुओं की किसे हरी झंडी

    आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

    Previous articleबसपाः दूसरी और अंतिम सूची शीघ्र, जिला पंचायत की सभी सीट पर लड़ने की तैयारी
    Next articleजिला पंचायतः आम आदमी पार्टी के 15 उम्मीदवार घोषित