गाजीपुर। कासिमाबाद ब्लाक के शेखनपुर गांव में भूस्खलन से ग्रामीण सहम गए हैं। बल्कि सात परिवार विस्थापित तक हो गए हैं। उन्हें गांव के प्राइमरी स्कूल में शरण दी गई है। भूगर्भ वैज्ञानिकों ने इसे आसपास सघन बोरिंग का परिणाम माना है।
करीब डेढ़ सप्ताह पहले उन परिवारों की आबादी के पास एक गड्ढा बना। उसके बाद उनके कच्चे-पक्के घरों की दीवारों में दरारें आ गईं। किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से वह लोग सहम कर बाहर निकले। तब तक वह गड्ढा बड़ा रूप ले चुका था।
इसकी जानकारी प्रशासन को दी गई। सूचना मिलने के बाद डीएम एमपी सिंह खुद मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिए। उसके बाद भूगर्भ वैज्ञानिकों की टीम मौके पर पहुंची और गड्ढा, दीवारों की दरारें का मुआयना करने के साथ ही अगल-बगल की भूमि का भी निरीक्षण की। फिर घंटों एनालिसिस के बाद टीम ने दरारों की वजहों का खुलासा किया। बताया कि उस खास जगह के इर्द-गिर्द सघन बोरवेल के चलते यह नौबत आई है।
यह भी पढ़ें—वाह! टॉप टेन स्कूल
