भाजपा से गठबंधन तोड़ पछता रहे सुभासपा अध्यक्ष: चंचल

    101
    0

    बाराचवर, गाजीपुर (यशवंत सिंह)। सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भले सार्वजनिक रूप से भाजपा पर हमलावर हैं लेकिन उनके मन में भाजपा से  गठबंधन तोड़ने का न सिर्फ मलाल है बल्कि वह यह भी चाहते हैं कि फिर से भाजपा से उनका गठबंधन हो जाए।

    यह भी पढ़ें—ग्राम प्रधान संघ को जोर का झटका और जोरों से लगा!

    भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने यह रहस्योद्घाटन किया। पार्टी के स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव अभियान के क्रम में चंद्रिका पब्लिक स्कूल, कामूपुर में शनिवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में श्री चंचल ने बताया कि सुभासपा अध्यक्ष से एक विवाह समारोह में उनकी मुलाकात हुई थी। तब बातचीत में श्री राजभर ने कहा कि उन्होंने भाजपा से गठबंधन तोडकर बहुत बड़ी भूल की। वह चाहते हैं कि दोबारा गठबंधन कर प्रदेश सरकार का हिस्सा बनें। श्री चंचल ने बताया कि जवाब में उन्होंने सुभासपा अध्यक्ष से साफ कहा कि अब उनके लिए भाजपा का दरवाजा हमेशा के लिए बंद हो चुका है।

    श्री चंचल ने यह सारी बात कार्यकर्ताओं की उस शिकायत के जवाब में कही कि इस जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र में उनका कोई जनप्रतिनिधि नहीं रह गया है। गठबंधन के नाते उन लोगों ने मेहनत कर सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को विधायक चुनवाया था। श्री चंचल ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह खुद एमएलसी बनने के बाद ही जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र को गोद ले लिए थे। इस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का एक भी कार्य नहीं रुकेगा और यह भी तय है कि जहूराबाद का अगला विधायक भाजपा का ही होगा। फिर भाजपा एमएलसी मुख्य बात पर आए। उन्होंने कहा कि विधान परिषद का वाराणसी स्नातक-शिक्षक चुनाव क्षेत्र पर पूरे भारत की निगाह टिकी है। क्योंकि वाराणसी से  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसद हैं। स्नातक सीट से पार्टी प्रत्याशी डॉ. केदारनाथ सिंह और शिक्षक सीट से चेतनारायण सिंह पार्टी के प्रत्याशी हैं। इनकी जीत सुनिश्चित कराने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से जुटना होगा।

    सम्मेलन में मौजूद पार्टी विधायक डॉ. संगीता बलवंत ने भी पार्टी प्रत्याशी  केदारनाथ सिंह तथा चेतनारायण सिंह की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को अभियान में जूट जाने का आह्वान किया।

    सम्मेलन को वरिष्ठ नेता जितेन्द्र नाथ पांडेय, नरेंद्रनाथ सिंह, नथुनी सिंह आदि ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में पार्टी  जिला उपाध्यक्ष पं. श्यामराज तिवारी, एमएलसी प्रतिनिधि पप्पू सिंह, टुनटुन सिंह, हिमांशु राय, अभिषेक राय, दीपक उपाध्याय, देवा सिंह, नंदलाल गुप्त, विजय नारायण शर्मा, अजय कुमार सिंह, असगर अली, मासूम हैदर, डॉ. बृजेंद्र सिंह, रणजीत गिरि, मनोज तिवारी, कलक्टर यादव, चंद्रदीप बिंद, मनोज राजभर, अभिषेक शर्मा, जयप्रकाश खरवार, अमित पांडेय आदि थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्ना  संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष संपूर्णानंद उपाध्याय ने किया।

    Previous articleग्राम प्रधान संघ को झटका, डीपीआरओ के निलंबन पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
    Next articleबीएसए ने प्रधानाध्यापक सहित सात अध्यापकों का वेतन रोक किया जवाब तलब