प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को मारे गोली, घटना सकरा गांव की

    100
    0

    गाजीपुर। शौच कर घर लौट रहे किशोर को दबंग युवक ने गोली मार दी। घटना मंगलवार की शाम करीब छह बजे शहर कोतवाली के सकरा गांव की है। किशोर अश्वनी (14) के बाएं पैर और हाथ में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। अश्वनी के पिता मुकेश राम प्रॉपर्टी डीलर हैं।

    जिला अस्पताल में अश्वनी ने बयान में हमलावर के रूप में अपनी ही बस्ती के विरोधी युवक आनंद राम के अलावा उसके पिता श्रीराम तथा चाचा संग्राम और एक अन्य युवक मनोहर का नाम लिया। बताया कि अन्य के ललकारने पर आनंद ने उस पर गोली दागी है।

    यह भी पढ़ें–वाकई! कुख्यात सन्नी सरेंडर के फेर में

    अश्वनी के अनुसार करीब एक माह पूर्व बिजली के विवाद को लेकर विरोधियों ने लाठी-डंडे से उसके परिवार पर हमला किया था। उस घटना में परिवार के दो सदस्यों को गंभीर चोटें आई थीं। विवाद का कारण यह था कि बस्ती के सतीश राम के घर से विपक्षी कन्हैया ने बिजली कनेक्शन लिया था लेकिन कुछ दिन बाद शॉर्ट सर्किट की वजह से सतीश ने वह कनेक्शन हटा दिया था। उस पर कन्हैया और उसके परिवार वालों ने सतीश को मारना-पीटना प्रारंभ किया। सतीश बचने की गरज में भागकर  अश्वनी के घर में शरण लिया। तब कन्हैयै और उसके साथियों ने मिलकर सतीश सहित अश्वनी के परिवार वालों को भी हमला कर घायल कर दिया था। उस मामले में हमलावरों के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। उसके बाद से आनंद लापता था। कुछ ही दिन पहले वह गांव लौटा था। बीते सोमवार को अश्वनी अपने कुछ मित्रों के साथ घूम रहा था। जभी आनंद कुमार उसके साथ गाली-गलौज किया और सबक सिखाने की धमकी दी थी।

    घटना की सूचना पर एएसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, सीओ सिटी ओजस्वी चावला, गोराबाज चौकी इंचार्ज अनुराग गोस्वामी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल अश्वनी का बयान लिए। एएसपी सिटी ने कहा कि हमलावर कतई बख्शे नहीं जाएंगे।

    Previous articleदेवचंदपुर कांडः सरेंडर की जुगत में है कुख्यात सन्नी सिंह!
    Next articleबहनोई ने साले के सीने में उतार दी गोली, मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने हमलावर दो भाइयों को पीट-पीट कर किया अधमरा, वाराणसी रेफर